बड़ाबाजार से अवैध हथियार बनाने वाले दो गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : बिहार व झारखंड से आकर कोलकाता में अवैध हथियार बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मोहम्मद अशफाक उर्फ सोनू (28) और मोहम्मद असलम (27) को गिरफ्तार कर उत्तर 24 परगना के आगरपाड़ा के उस्मानपुर में अवैध हथियार बनाने के कारखाने […]
विज्ञापन
कोलकाता : बिहार व झारखंड से आकर कोलकाता में अवैध हथियार बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मोहम्मद अशफाक उर्फ सोनू (28) और मोहम्मद असलम (27) को गिरफ्तार कर उत्तर 24 परगना के आगरपाड़ा के उस्मानपुर में अवैध हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया. मौके से 62 अर्धनिर्मित सेमी ऑटोमैटिक रिवॉल्वर, हथियारों के कल-पूर्जे और वेल्डिंग मशीन जब्त की गयी. अशफाक झारखंड के साहेबगंज व असलम बिहार के मुंगेर का रहनेवाला है.
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बड़ाबाजार के रवींद्र सरणी में कुछ युवक अर्धनिर्मित हथियारों की डीलिंग के लिए आनेवाले हैं. इस जानकारी के बाद एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर रवींद्र सरणी इलाके से अर्धनिर्मित हथियारों के साथ दो युवकों को पकड़ा. इनसे प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि उन्होंने आगरपाड़ा में अवैध हथियारों की फैक्टरी खोल रखी है. वहीं से हथियार लाकर बिहार भेजने के सिलसिले में दोनों धर्मतल्ला आ रहे थे. तभी दोनों को पकड़ लिया गया.
इस खुलासे के बाद एसटीएफ ने आगरपाड़ा में रेड कर एक गुप्त स्थान पर अवैध हथियार बनाने के मिनी फैक्टरी का पर्दाफाश किया. मामले में डीसी (एसटीएफ) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों से कुछ अहम जानकारी मिली है. पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










