ePaper

हाईस्कूल से बम बनाने की सामग्री बरामद

Updated at : 19 Jul 2018 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
हाईस्कूल से बम बनाने की सामग्री बरामद

दिनहाटा : दिनहाटा के सिताई से हथियार बरामदगी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है, कि बुधवार को बामनहाट हाईस्कूल के भीतर से बम बनाने का सामान बरामद हुआ है. स्थानीय कुछ प्राइवेट ट्यूटरों ने दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक के बामनहाट हाईस्कूल के एक कमरे से बम व बम बनाने का सामान देखा. घटना […]

विज्ञापन

दिनहाटा : दिनहाटा के सिताई से हथियार बरामदगी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है, कि बुधवार को बामनहाट हाईस्कूल के भीतर से बम बनाने का सामान बरामद हुआ है. स्थानीय कुछ प्राइवेट ट्यूटरों ने दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक के बामनहाट हाईस्कूल के एक कमरे से बम व बम बनाने का सामान देखा. घटना की सूचना स्कूल प्रबंधन को देने के बाद पुलिस को भी दी गयी. साहेबगंज थाना पुलिस पहुंचक बम व सामनों को जब्त कर ले गयी.

उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के पहले से दिनहाटा महकमा तृणमूल के गुटिय विवाद के कारण सुर्खियों में है. बुधवार को दिनहाटा के स्कूल से बम व सामान बरामद होने से इलाके में फिर से तनाव छा गया. स्कूल के सहकारी प्रधान शिक्षक ने बताया कि स्कूल के उस कमरे में कुछ स्थानीय बेरोजगार युवक ट्यूशन पढ़ाते है. मामले पर दिनहाटा महकमा पुलिस अधिकारी उमेश गणपत ने कहा कि संबंधित स्कूल के एक कमरे से कुछ बम व बम बनानी की सामग्री मिले है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola