शपथ ग्रहण समारोह में जाने का फैसला सही: भाजपा
कोलकाता: राज्य सरकार द्वारा नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के फैसले को प्रदेश भाजपा ने सही ठहराया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि कि देर से ही तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ओर से सही फैसला लिया गया है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राज्य […]
कोलकाता: राज्य सरकार द्वारा नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के फैसले को प्रदेश भाजपा ने सही ठहराया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि कि देर से ही तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ओर से सही फैसला लिया गया है.
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से घोषणा की गयी कि 26 मई को होनेवाले नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मुकुल राय व अमित मित्र शिरकत करेंगे. श्री सिन्हा ने कहा : राज्य सरकार ने यह बिल्कुल सही फैसला किया. यदि मुख्यमंत्री खुद इस कार्यक्रम में जाती तो बेहतर होता. श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम में शिरकत करने से राज्य का ही भला होगा.
श्री सिन्हा ने कहा कि बेहतर होता कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होतीं, लेकिन प्रतिनिधि को भेजना भी स्वागत योग्य है. वह समझते हैं कि मुख्यमंत्री ने मोदी के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, उस स्थिति में उनमें उनका सामना करने का साहस नहीं है. लेकिन देर आये, दुरुस्त आये. कम से कम वह अपने दूत तो भेज रही हैं. यह राज्य के लिए अच्छा है. श्री सिन्हा ने कहा कि शिष्टाचार के नाते बेहतर यह होता कि ममता मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में खुद जातीं, क्योंकि वह लंबे समय तक प्रधानमंत्री से कन्नी नहीं काट पायेंगी. उन्होंने कहा कि वह और प्रदेश भाजपा के 15 अन्य नेता मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे.
उन्होंने दावा किया कि वामदलों और तृणमूल के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने लगे हैं क्योंकि उन्हें अहसास हो गया कि राज्य में यही (भाजपा ही) असली विकल्प है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










