West Bengal: बीजेपी में शामिल हो सकते हैं VFS के MD कुलदीप माइती, बंगाल की सियासत में चर्चा तेज
वीएफएस कैपिटल कोलकाता के एमडी और सीईओ कुलदीप माइती
West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि VFS कैपिटल के एमडी और सीईओ कुलदीप माइती भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
West Bengal: मई 2026 पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो गया है. कई बिजनेसमैन रोजगार लगाने के लिए तत्पर है. 15 साल से ममता बनर्जी का शासन था और टीएमसी के कारण कई बिजनेसमैन व्यापार करने से हिचकते रहे. टाटा नैनो प्रोजेक्ट को लेकर ममता बनर्जी ने बंगाल की राजनीति में तूफान ला दी थी और लगभग 35 साल पुरानी वाम सरकार को उखाड़ फेंका था. लेकिन 15 साल में बंगाल में व्यापार को लेकर कोई काम नहीं हुआ. इस बीच मई 2026 में ममता बनर्जी की सरकार गई और बीजेपी की सरकार बनी. इन दौरान राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वीएफएस कैपिटल कोलकाता के एमडी और सीईओ कुलदीप माइती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं.
सूत्रों ने बताया है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन या केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के साथ हर दल के बड़े नेता जुड़ कर काम कर रहे हैं. सत्ता और संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं. माइती की सोच भी इसी राह पर हैं. कोलकाता एक समय व्यापार को सबसे बड़ा केंद्र हुआ करता था. माइती इसी सोच के साथ भाजपा से जुड़ कर देश और राज्य की सेवा करने को आतुर हैं.
कौन हैं कुलदीप माइती
पूर्वी भारत की सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस संस्था वीएफएस कैपिटल के पीछे एक दूरदर्शी नाम है कुलदीप माइती. वह कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं.माइती एक सोशल एंटरप्रेन्योर और समाजसेवी हैं. उन्होंने वीएफएस कैपिटल को आज पूर्वी भारत की नंबर 1 माइक्रोफाइनेंस कंपनी बनाने में अहम भूमिका निभाई है.
कहां से पढ़ाई
वह सा-धान के बोर्ड मेंबर, विलेज वेलफेयर सोसाइटी के सहायक सचिव और वेस्ट बंगाल माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य भी हैं. उनका मुख्य उद्देश्य देश के गरीब और वंचित लोगों, खासकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर गरीबी दूर करना है. माइती के पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और सोशल सेक्टर में दो मास्टर डिग्री के साथ डॉक्टरेट की उपाधि भी है. वे पिछले 20 सालों से देश के कमजोर वर्ग को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने का काम कर रहे हैं. वीएफएस कैपिटल आज 14 राज्यों में लगभग 280 शाखाओं के जरिए 4 लाख से ज्यादा महिला उधारकर्ताओं को सेवा देता है.
इसी साल 50 नई शाखाएं खोलने की योजना है. महामारी के बाद वीएफएस अब किफायती हाउसिंग लोन और MSME लोन पर भी ध्यान दे रहा है. वीएफएस स्मॉल फाइनेंस बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाली 72 कंपनियों में शामिल थी. श्री माइती का मानना है कि बैंक बनने से वे अपने 92% ग्राहकों को डिपॉजिट की सुविधा दे पाएंगे.
अपने काम और नेतृत्व के लिए माइती को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. वीएफएस कैपिटल का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 24.17% है और इसे MFI(I) ग्रेड में ‘A minus’ रेटिंग मिली है. वीएफएस कैपिटल लिमिटेड, जिसे पहले विलेज फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, का मुख्यालय कोलकाता में है. कुलदीप माइती के नेतृत्व में वीएफएस कैपिटल का मिशन आज भी वही है – टिकाऊ वित्तीय समाधानों से वंचित लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










