अभिषेक को हत्याकांड में आरोपी बनायेगी भाजपा: बाबुल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Jun 2018 1:37 AM
विज्ञापन

अंडाल : नागपुर में आयोजित आरएसएस के समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की उपस्थिति पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रिय ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि जब नेतृत्व डगमगाने लगता है तो अधिक बात करने की जरुरत पड़ती है. पुरुलिया में हुए दो हत्याओं के लिए अभिषेक बनर्जी को भाजपा […]
विज्ञापन
अंडाल : नागपुर में आयोजित आरएसएस के समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की उपस्थिति पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रिय ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि जब नेतृत्व डगमगाने लगता है तो अधिक बात करने की जरुरत पड़ती है. पुरुलिया में हुए दो हत्याओं के लिए अभिषेक बनर्जी को भाजपा आरोपी बनायेगी.
उन्होंने कहा कि श्री मुखर्जी ने अपने भाषण कुछ ऐसे वाक्य कहें हैं जिसे सुनकर मुझे ऐसा लग रहा था कि वे कांग्रेस या राहुल गांधी को लक्ष्य कर बोल रहे है. शुक्रवार को अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम हवाईअड्डा पर उन्होंने श्री मुखर्जी की तरह राजनीतिज्ञ हमारे देश में बहुत कम है. कोई भी किसी के बारे में निजी स्वार्थ को लेकर बयान दे रहें है. कांग्रेस जिस तरह की है, वक्तवय का भी उसी तरह इस्तेमाल करती है.
ऐसे बातों से यह पता चलता है कि जब नेतृत्व डगमगाने लगता है तब इतनी बात करने कि जरुरत आन पड़ती है. उन्होंने कहा कि प्रणव मुखर्जी ने भागवत जी के बातों को और भी ख़बसूरती के साथ कहा है. वे अपने अनुसार सजा कर कहें हैं. इसके बाद बाबुल ने पुरुलिया प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि तृणमूल के गुंडों से बचने के लिए ग्रामीण इलाकों में लोग रात जाग रहें हैं. उन्होंने कहा कि पुरुलिया में हुए दो हत्याओं के लिए अभिषेक बनर्जी को सीधे तौर पर बीजेपी आरोपी बनाएगी. क्यूंकि उन्होंने विपक्षी शून्य करने का आह्वान किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










