सटीक व जीवंत खबर देता है प्रभात खबर
कोलकाता: प्रभात खबर हमेशा सटीक व जीवंत खबर देता है. कोई भी खबर पूरी तथ्य के साथ दिया जाता है. इसके अलावा प्रभात खबर का हर विषय, मुद्दों व समसामयिक पर जो स्पेशल पेज छपता है वह वाकई लाजवाब है. उक्त विचार प्रभात खबर द्वारा हुगली जिले के रिसड़ा में आयोजित ‘प्रभात खबर आपके द्वार’ […]
कोलकाता: प्रभात खबर हमेशा सटीक व जीवंत खबर देता है. कोई भी खबर पूरी तथ्य के साथ दिया जाता है. इसके अलावा प्रभात खबर का हर विषय, मुद्दों व समसामयिक पर जो स्पेशल पेज छपता है वह वाकई लाजवाब है. उक्त विचार प्रभात खबर द्वारा हुगली जिले के रिसड़ा में आयोजित ‘प्रभात खबर आपके द्वार’ कैंपेन में पाठकों ने व्यक्त किये.
गुरुवार को रिसड़ा के नया बस्ती के लाल कोठी में आयोजित कैंपेन में पाठकों व आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान पाठकों से सामान्य ज्ञान व अखबार के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब किये गये. वहीं, सही जवाब देने वाले 10 पाठकों को आकर्षक उपहार दिये गये. इस दौरान पाठकों ने अखबार की जम कर प्रशंसा की.
पुरस्कृत होनेवाले पाठकों में सत्येंद्र कुमार मिश्र, राकेश पांडेय, ममता सिंह, विशाल कुमार तिवारी, विवेक कुमार तिवारी, राजन कुमार पांडेय, मृत्युंजय सिंह, रीना प्रसाद, रूपा गुप्ता व आशा साव हैं. गौरतलब है कि प्रभात खबर ने अपने पाठकों से जुड़ने के लिए पिछले महीने यह अनोखा कैंपेन शुरू किया. इसके तहत महानगर व आसपास के उपनगरीय इलाकों में प्रमुख स्थानों पर प्रभात खबर की टीम द्वारा क्रमबद्ध तरीके से स्टॉल लगा कर अपने पाठकों व अन्य लोगों से रू-ब-रू हो रहा है. इस कैंपेन का उद्देश्य अखबार के नियमित पाठकों को प्रोत्साहित करना, नये पाठकों को जोड़ना व अखबार के बारे में उनकी महत्वपूर्ण राय को प्रमुखता देना है. इस कैंपेन का नेतृत्व प्रभात खबर, कोलकाता के प्रसार प्रबंधक देवाशीष ठाकुर ने किया, जबकि उनके साथ शहजाद बक्स, बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र प्रसाद महतो व अन्य मौजूद रहे. ये कैंपेन आगे भी जारी रहेगा और प्रभात खबर की टीम आपके द्वार या मुहल्ले में कभी भी दस्तक दे सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










