शराब पीने का विरोध करने पर वृद्ध को जिंदा जलाया

Published at :28 May 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने का विरोध करने पर वृद्ध को जिंदा जलाया

हुगली : शराब पीने का विरोध करने पर पांडुआ में आरोपियों ने वृद्ध पर केरोसिन उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया़ वृद्ध की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाया और गंभीर हालत में उसे पांडुआ के ग्रामीण अस्पताल में ले गए, जहां से डाॅक्टरों ने वृद्ध को चुचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल […]

विज्ञापन
हुगली : शराब पीने का विरोध करने पर पांडुआ में आरोपियों ने वृद्ध पर केरोसिन उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया़ वृद्ध की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाया और गंभीर हालत में उसे पांडुआ के ग्रामीण अस्पताल में ले गए, जहां से डाॅक्टरों ने वृद्ध को चुचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे पांडुआ थाना अंतर्गत सराई तिन्ना ग्राम पंचायत के जगन्नाथपुर इलाके में दुर्गा मुर्मू (60) के घर के बाहर दो स्थानीय युवक पलाश दुर्लभ और अालोक दुर्लभ शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे थे. इसी दौरान दुर्गा मुर्मू बाजार से किरासन तेल लेकर घर लौटे़
दुर्गा ने घर के बाहर युवकों को शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौच शुरू कर दी़ विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने दुर्गा के हाथ से किरोसिन का डिब्बा छीनकर उसपर उड़ेल दिया आैर आग लगा दी. वृद्ध की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे़ भीड़ ने पलाश को दबोचकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि आलोक भागने में सफल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola