कोलकाता : प्रदूषित जल पीने से प्रतिवर्ष 20 लाख लोगों की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Feb 2018 3:31 AM
विज्ञापन

मृत्तिका की ओर से जल संरक्षण पर संगोष्ठी कोलकाता : प्रदूषित जल का सेवन करने से प्रतिवर्ष 20 लाख लोगों की मौत हो जाती है. 21 फीसदी कम्यूनिकेबल बीमारियों की वजह प्रदूषित जल है. हर साल इसी जल के सेवन से 5 करोड़ लोग आंत व पेट की बीमारियों की चपेट में आते हैं. यह […]
विज्ञापन
मृत्तिका की ओर से जल संरक्षण पर संगोष्ठी
कोलकाता : प्रदूषित जल का सेवन करने से प्रतिवर्ष 20 लाख लोगों की मौत हो जाती है. 21 फीसदी कम्यूनिकेबल बीमारियों की वजह प्रदूषित जल है. हर साल इसी जल के सेवन से 5 करोड़ लोग आंत व पेट की बीमारियों की चपेट में आते हैं. यह जानकारी जादवपुर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ वॉटर रिसोर्सेज इंजीनियरिंग के संयुक्त निदेशक डाॅ पंकज कुमार राय ने दी. वह नेशनल लाइब्रेरी व जल संरक्षण पर काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था मृत्तिका द वारियर के संयुक्त तत्वावधान में अायोजित संगोष्ठी पर बोल रहे थे.
उन्होंने मिनरल वाटर से जुड़ी कई भ्रांतियों के बारे भी बतलाया. वर्तमान में जल को अधिक शोधन करके उसमें व्याप्त जरुरी बैक्टीरिया को नष्ट करने से भी हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है. इसके अलावा उन्होंने वर्षा के जल संरक्षण व गंगा में बगैर ट्रीटमेंट किए प्रदूषित जल के बारे में भी जानकारी दी. इस अवसर पर नेशनल लाइब्रेरी के महानिदेशक डाॅ अरुण कुमार चक्रवर्ती ने स्वागत भाषण दिया वहीं मृत्तिका के अर्णव सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










