अपहरण के 13 घंटे बाद छात्रा को छोड़ा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Feb 2018 8:41 AM
विज्ञापन

सोनारपुर के मंदिरतला इलाके की घटना कोलकाता. सोनारपुर थाना क्षेत्र स्थित मंदिरतला इलाके से शनिवार रात में आशुतोष कॉलेज की एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. घटना के 13 घंटे बाद ही अपहरणकर्ताओं ने छात्रा को रिहा कर दिया. छात्रा का नाम सहेली पॉल है. वह कामराबाद रेलगेट इलाके से टोटो पकड़कर घर […]
विज्ञापन
सोनारपुर के मंदिरतला इलाके की घटना
कोलकाता. सोनारपुर थाना क्षेत्र स्थित मंदिरतला इलाके से शनिवार रात में आशुतोष कॉलेज की एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. घटना के 13 घंटे बाद ही अपहरणकर्ताओं ने छात्रा को रिहा कर दिया. छात्रा का नाम सहेली पॉल है. वह कामराबाद रेलगेट इलाके से टोटो पकड़कर घर जा रही थी, उसी समय कुछ बदमाशों ने टोटो के सामने गाड़ी रोक दी और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया. टोटो चालक ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने बंदूक दिखाकर डरा दिया.
खबर पाकर सोनारपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. सोमा देवी ने बताया कि उसकी बेटी का प्रसून नामक एक युवक के साथ संपर्क था. उसने बेटी ने संबंध तोड़ना चाहा तो प्रसून गोली मारने की धमकी देने लगा. प्रसून ने ही उसका अपरहण किया है. रविवार दोपहर में बदमाश सोनारपुर तेमाथा मोड़ पर छात्रा को छोड़ कर भाग गये. इस मामले में पुलिस ने प्रसून के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










