ePaper

कोलकाता : घर में लूटपाट की कोशिश वृद्ध पर चाकू से हमला

Updated at : 10 Feb 2018 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : घर में लूटपाट की कोशिश वृद्ध पर चाकू से हमला

चीख सुन कर पड़ोसी पहुंचे, आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया हथियार, हैंड ग्लब्स, रस्सी, मास्क, सेलोटेप, क्लोरोफॉर्म, सेल्फ डिफेंसिव फ्लैस लाइट बरामद कोलकाता : बैरकपुर के नपितपाड़ा मेन रोड स्थित एक घर में लूटपाट का प्रयास किया गया. इस दौरान अपराधियों ने एक वृद्ध पर चाकू से हमला कर दिया. घायल की […]

विज्ञापन

चीख सुन कर पड़ोसी पहुंचे, आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

हथियार, हैंड ग्लब्स, रस्सी, मास्क, सेलोटेप, क्लोरोफॉर्म, सेल्फ डिफेंसिव फ्लैस लाइट बरामद
कोलकाता : बैरकपुर के नपितपाड़ा मेन रोड स्थित एक घर में लूटपाट का प्रयास किया गया. इस दौरान अपराधियों ने एक वृद्ध पर चाकू से हमला कर दिया. घायल की पहचान स्वपन पॉल (65) रूप में हुई है. आरोप है कि नवीन शर्मा (31) और मंगला धारा (25) वृद्ध के घरों को निशाना बनाते हैं और लूटपाट करते हैं. शुक्रवार दो बजे नवीन और मंगला स्वपन के घर में लूटपाट करने घुस गये. विरोध करने पर स्वपन पर चाकू से हमला कर दिया. तब तक स्वपन की बहू वहां पहुंच गयी. ससुर को जमीन पर रक्तरंजीत हालत में देख वह चिखने लगी. चीख सुनकर पड़ोसी पहुंच गये और आरोपियों को पकड़ लिया और घायल को बैरकपुर अस्पताल में भर्ती कराया.
खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से घर में सेंध लगानेवाले हथियार, हैंड ग्लब्स, रस्सी, मॉस्क, सेलोटेप, क्लोरोफॉर्म, सेल्फ डिफेंसिव फ्लैस लाइट बरामद हुए. साथ ही नोट बुक भी मिली है, जिसमें उम्रदराज लोगों के घर की जानकारी लिखी है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola