कोलकाता: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Feb 2018 3:58 AM
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में छह युवतियां और आठ ग्राहक व दलाल शामिल मकान मालिक व धंधे को चलाने वाले दो प्रमुख आरोपी फरार कोलकाता : गरियाहाट के पीसी सरकार सरणी में पिछले छह महीने से स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था. मंगलवार शाम को लालबाजार के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की […]
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में छह युवतियां और आठ ग्राहक व दलाल शामिल
मकान मालिक व धंधे को चलाने वाले दो प्रमुख आरोपी फरार
कोलकाता : गरियाहाट के पीसी सरकार सरणी में पिछले छह महीने से स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था. मंगलवार शाम को लालबाजार के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने गरियाहाट थाने की पुलिस के साथ मिलकर मामले का भंडाफोड़ कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया. दबोचे गये लोगों में 16 से 22 वर्ष की छह युवतियां समेत आठ ग्राहक व दलाल शामिल हैं. मकान मालिक व गिरोह को चलानेवाले प्रमुख दो आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि गरियाहाट इलाके के पीसी सरकार सरणी में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाये जाने की जानकारी मिली थी. पुलिस मामले में नजर रख रही थी. पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद मंगलवार शाम को पुलिस टीम ने छापेमारी की. आपत्तिजनक हालत में छह युवतियों को ग्राहकों के साथ पकड़ा गया. कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










