मकान मालिक दंपती पर किरायेदार ने चलाया चाकू

Updated at :11 Jan 2018 5:59 AM
विज्ञापन
मकान मालिक दंपती पर किरायेदार ने चलाया चाकू

बालीगंज के देवधर स्ट्रीट में बुधवार सुबह की घटना कोलकाता : मकान मालिक व किरायेदार के बीच हुए आपसी विवाद में गुस्से में आकर किरायेदार ने धारदार चाकू से अनगिनत प्रहार कर मकान मालिक को जख्मी कर दिया. पति को बचाने आयी पत्नी पर भी उसने जानलेवा हमला किया. इस घटना में दोनों को गंभीर […]

विज्ञापन
बालीगंज के देवधर स्ट्रीट में बुधवार सुबह की घटना
कोलकाता : मकान मालिक व किरायेदार के बीच हुए आपसी विवाद में गुस्से में आकर किरायेदार ने धारदार चाकू से अनगिनत प्रहार कर मकान मालिक को जख्मी कर दिया. पति को बचाने आयी पत्नी पर भी उसने जानलेवा हमला किया.
इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आयी हैं. जख्मी दंपती का नाम भोला साव (55) और शीला देवी साव (45) है. घटना बालीगंज इलाके के गोरचा रोड के देवदर स्ट्रीट में बुधवार सुबह की है.
लहूलुहान हालत में दोनों को इएमबाइपास के एक गैरसरकारी अस्पताल में भरती कराया गया है. वहां दोनों का इलाज चल रहा है. बालीगंज थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर घटना के तीन घंटे के अंदर सतीश साव (26) नामक हमलावर किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें आसपास के लोगों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि सतीश मकान में आये दिन शराब पीता था. उसे मना करने पर मकान मालिक के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था.
बुधवार सुबह को सतीश ने मकान मालिक भोला के घर की नौकरानी को अपशब्द कह दिया, इसे लेकर सुबह फिर से दोनों में विवाद शुरू हो गया था. इसी विवाद के दौरान गुस्से में आकर सतीश ने भोला पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. उसे बचाने आयी भोला की पत्नी भी घायल हो गयी. पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि छह महीने पहले भी सतीश को एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola