बेहला : विक्षिप्त छोटी बहन की घर में रहस्यमय मौत पर बवाल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Jan 2018 5:58 AM
विज्ञापन

कोलकाता : बेहला इलाके में एक घर में छोटी बहन की रहस्यमय मौत के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उसकी बड़ी बहन व जीजा पर फूट पड़ा. घटना बेहला इलाके के ब्रोजेन मुखर्जी रोड में मंगलवार देर रात की है. मृतका का नाम काकोली दास (40) है. इस घटना के बाद लोगों ने काकोली […]
विज्ञापन
कोलकाता : बेहला इलाके में एक घर में छोटी बहन की रहस्यमय मौत के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उसकी बड़ी बहन व जीजा पर फूट पड़ा.
घटना बेहला इलाके के ब्रोजेन मुखर्जी रोड में मंगलवार देर रात की है. मृतका का नाम काकोली दास (40) है.
इस घटना के बाद लोगों ने काकोली की बड़ी बहन केया मंडल व उसके पति प्रवीर मंडल को घर से बाहर निकालकर जमकर पिटाई कर दी. खबर पाकर बेहला थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. आसपास के लोगों ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को इमारत के नीचे शवगाड़ी देखकर वे आक्रोशित हो गये.
लोगों ने बताया कि काकोली मानसिक रूप से बीमार थी. प्रॉपर्टी हथियाने के लिए उसकी बड़ी बहन और उसके पति, काकोली व उसकी मां को अक्सर खाना नहीं देते थे. दिनभर उनकी पिटाई भी करते थे. लोगों का अारोप है कि इसी अत्याचार के कारण काकोली की मौत हुई है. पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को सामान्य किया.
काकोली के शव को कब्जे में लेकर विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि इलाके के लोगों ने एक सार्वजनिक शिकायत दर्ज करायी है. इसकी जांच हो रही है. मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. इस घटना के बाद से इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










