जीजा के घर आये साले ने की आत्महत्या

Updated at :22 Dec 2017 9:37 AM
विज्ञापन
जीजा के घर आये साले ने की आत्महत्या

सिलीगुड़ी. जीजा के घर घूमने आये एक साले ने आत्महत्या कर ली है. इस सनसनीखेज घटना से सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन 35 नंबर वार्ड के राम नगर कॉलोनी में खलबली मची हुयी है. मृतक का नाम गौरव महतो बताया गया है. उसका घर बिहार के बेगूसराय में है. मिली जानकारी के अनुसार गौरव का […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. जीजा के घर घूमने आये एक साले ने आत्महत्या कर ली है. इस सनसनीखेज घटना से सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन 35 नंबर वार्ड के राम नगर कॉलोनी में खलबली मची हुयी है. मृतक का नाम गौरव महतो बताया गया है. उसका घर बिहार के बेगूसराय में है. मिली जानकारी के अनुसार गौरव का जीजा सिलीगुड़ी में कुली का काम करता है.

वह काफी दिनों से सिलीगुड़ी में रह रहा है. गौरव 15 दिन पहले ही घूमने के लिए अपने जीजा के घर आया था. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को उसका जीजा काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था. गौरव अपने घर पर अकेले ही था. तब किसी ने कल्पना तक नहीं की थी कि वह आत्महत्या कर लेगा. शाम को जब उसका जीजा घर लौटा तो गौरव को बारामदे में लगे पंखे से लटकता पाया. तत्काल इसकी सूचना न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

मृतक की उम्र 15 साल बतायी गयी है. पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या आत्महत्या, अभी कुछ कहना मुश्किल है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एक अन्य घटना में मानसिक रूप से बीमार 31 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक का नाम टुकली राय बताया गया है. यह घटना सिलीगुड़ी से सटे खोलाचंद फाफरी इलाके की है. भक्तिनगर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola