इलाका दखल को लेकर चली गोली, एक जख्मी

Updated at :21 Dec 2017 10:06 AM
विज्ञापन
इलाका दखल को लेकर चली गोली, एक जख्मी

कोलकाता : इलाके में वर्चस्व कायम रखने के लिए इंटाली इलाके के पॉटरी रोड में मंगलवार देर रात बदमाशों के दो गुट आपस में उलझ पड़े. इस घटना में इंद्रजीत राय उर्फ छोटू (22) के जांघ में गोली लगी है. जख्मी हालत में उसे एनआरएस अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहां उसकी हालत पहले […]

विज्ञापन
कोलकाता : इलाके में वर्चस्व कायम रखने के लिए इंटाली इलाके के पॉटरी रोड में मंगलवार देर रात बदमाशों के दो गुट आपस में उलझ पड़े. इस घटना में इंद्रजीत राय उर्फ छोटू (22) के जांघ में गोली लगी है. जख्मी हालत में उसे एनआरएस अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहां उसकी हालत पहले से बेहतर है. इस घटना में पुलिस की टीम ने इलाके में छापेमारी करते हुए तापस नष्कर और सुखेन दास को गिरफ्तार किया है. दोनों को बुधवार को अदालत में पेश करने पर 27 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों से मंगलवार देर रात उन्हें खबर मिली कि इंटाली इलाके के पॉटरी रोड में कुछ अज्ञात युवक फायरिंग कर रहे हैं. उनके चेहरे ढके हुए हैं. इसमें एक व्यक्ति के जांघ में गोली लगी है. उसे एनआरएस अस्पताल में ले जाया गया है. पुलिस खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची. इसके पहले बदमाश वहां से भाग चुके थे. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ लोग ठंड की वजह से सड़क किनारे आग सुलगा कर गर्माहट ले रहे थे. इसी समय कुछ अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और गोलीबारी करने लगे. इसी बीच दूसरे गुट के सदस्यों ने भी बदमाशों पर जवाबी हमला किया. इलाके के लोगों के मुताबिक, इस दौरान कुल सात राउंड गोली चली, लेकिन पुलिस ने चार राउंड कारतूस के खोल इलाके से बरामद किये हैं.
पुलिस का कहना है कि दो गुट आपस में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए इलाके में अक्सर आपस में लड़ते रहते हैं. मंगलवार को भी वही गुट आपस में उलझे थे. इस पूरे मामले में चार बदमाशों की शिनाख्त कर उनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है, अन्य दो इलाके से फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola