बड़ाबाजार के सहायक ट्रेजरी ऑफिसर की संदिग्ध मौत

जलपाईगुड़ी में हुई मौत पत्नी ने कहा : लगायी फांसी कोलकाता/जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी के सहायक ट्रेजरी अधिकारी की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है. मृत अधिकारी का नाम नादिर शॉ (29) है. वह जलपाईगुड़ी के सरकारी कंपोजिट कॉम्प्लेक्स में अपनी पत्नी के साथ रहते थे. सूत्रों के मुताबिक, सालभर पहले नादिर की शादी हुई […]
जलपाईगुड़ी में हुई मौत
पत्नी ने कहा : लगायी फांसी
कोलकाता/जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी के सहायक ट्रेजरी अधिकारी की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है. मृत अधिकारी का नाम नादिर शॉ (29) है. वह जलपाईगुड़ी के सरकारी कंपोजिट कॉम्प्लेक्स में अपनी पत्नी के साथ रहते थे. सूत्रों के मुताबिक, सालभर पहले नादिर की शादी हुई थी.
पति-पत्नी एक-दूसरे पर शक करते थे, इसलिए उनमें कलह होता था. नादिर का घर कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में है और उनकी पत्नी खागराघाट की निवासी हैं. बुधवार रात करीब एक बजे नादिर की पत्नी राखी ने पड़ोसियों को बताया कि उसके पति ने फांसी लगा ली है.
पड़ोस के चिकित्सक को बुलाया गया. वह वहां पहुंचे और फिर एंबुलेंस बुलाया गया. इसके बाद नादिर को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर, जलपाईगुड़ी में कार्यरत ट्रेजरी अधिकारी की अस्वाभाविक मौत को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. जिलाधिकारी रचना भगत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










