प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद युवक की करतूत, पहले फेंका था गर्म पानी अब किया एसिड से हमला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Dec 2017 9:49 AM
विज्ञापन

कोलकाता. प्रेम प्रस्ताव ठुकरा देने के कारण गुस्से में सिरफिरे आशिक ने 27 वर्षीय एक युवती पर एसिड से हमला कर दिया. घटना बेहला के निकट पर्णश्री के गबतल्ला लेन में मंगलवार दोपहर की है. आरोपी युवक का नाम सुब्रत बोस उर्फ राजू है. इस घटना के बाद से वह फरार बताया गया है. इसके […]
विज्ञापन
कोलकाता. प्रेम प्रस्ताव ठुकरा देने के कारण गुस्से में सिरफिरे आशिक ने 27 वर्षीय एक युवती पर एसिड से हमला कर दिया. घटना बेहला के निकट पर्णश्री के गबतल्ला लेन में मंगलवार दोपहर की है. आरोपी युवक का नाम सुब्रत बोस उर्फ राजू है. इस घटना के बाद से वह फरार बताया गया है. इसके पहले इसी युवती पर गर्म पानी फेंकने का अारोप उसपर लग चुका है. यही नहीं तीन महीने पहले भी इस युवती को परेशान करने के आरोप में उसे बेहला थाने की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी. काफी दिन जेल की हवा खाने के बाद जमानत पर रिहा होकर वह फिर से युवती को परेशान करने लगा था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब लालबाजार कंट्रोल रूम में किसी ने फोन किया. फोन करनेवाले ने पर्णश्री इलाके में एक युवती के एसिड हमले की शिकार होने की जानकारी दी. तुरंत कंट्रोल रूम से जानकारी पाकर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची.
वहां से युवती को विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया.
उसका बायां पैर जल गया था. युवती ने फोन पर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी और शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उसने इस हमले के पीछे सुब्रत का हाथ बताया. उसने बताया कि वह दोपहर तकरीबन तीन बजे के करीब घर के पास सड़क किनारे से जा रही थी, इसी समय पीछे से सुब्रत आया और उसके चेहरे को लक्ष्य कर एसिड फेंक दिया. किसी तरह हट जाने से उसका निशाना चूक गया और एसिड उसके पैरों पर जा गिरा. इसके बाद वह इलाके से फरार हो गया.
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि युवक काफी दिन से युवती को परेशान कर रहा था. प्रेम प्रस्ताव ठुकरा देने के बाद इसके पहले भी वह युवती पर गर्म पानी भी फेंक चुका था. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर सुब्रत की तलाश शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










