भारत-बांग्लादेश सीमा से बीएसएफ को मिली सफलता, लाखों के सोना संग महानगरवासी गिरफ्तार

Updated at :13 Dec 2017 9:48 AM
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा से बीएसएफ को मिली सफलता, लाखों के सोना संग महानगरवासी गिरफ्तार

कोलकाता. भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके में सोना की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से सोना के 17 बिस्कुट जब्त किये गये हैं. जब्त सोना का कुल वजन 1.700 किलोग्राम है, जिसकी कीमत करीब 49,31,700 रुपये बतायी गयी है. आरोपी का नाम फिरोज […]

विज्ञापन

कोलकाता. भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके में सोना की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से सोना के 17 बिस्कुट जब्त किये गये हैं. जब्त सोना का कुल वजन 1.700 किलोग्राम है, जिसकी कीमत करीब 49,31,700 रुपये बतायी गयी है. आरोपी का नाम फिरोज मोहम्मद खान (44) है. वह कोलकाता के गार्डेनरीच इलाके के आलिफ नगर लेन का निवासी है.

मंगलवार को सेक्टर हेडक्वार्टर्स कोलकाता अंतर्गत बीएसएफ की 64वीं बटालियन को मुखबिरों से पता चला कि सीमावर्ती इलाके में सोना की तस्करी की जाने वाली है. सूचना के आधार पर बार्डर आउटपोस्ट पेट्रापोल और बार्डर आउटपोस्ट हरिदासपुर इलाके में विशेष अभियान चलाया गया. सुबह करीब 8:30 बजे सीमावर्ती इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी गयी.

बीएसएफ जवानों को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पकड़ा गया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से सोना के 17 बिस्कुट मिले. साथ ही पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, 880 बांग्लादेशी टाका, 3,660 रुपये और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. आरोपी और जब्त सामानों को पेट्रापोल स्थित कस्टम कार्यालय के हवाले कर दिया गया है. आरोपी से पूछताछ द्वारा उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola