उत्तर 24 परगना: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता. एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना उत्तर 24 परगना के बागदा थाना अंतर्गत भवानीपुर स्थित घाटपातिल इलाके की है. आरोपी पेशे से राशन दुकान मालिक बताया जा रहा है. मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह उसकी राशन दुकान से सामान […]
वह एक दिन उसकी दुकान से चावल खरीद कर लायी, लेकिन चावल खराब निकला. उसने कानदार को इसकी खबर दी. कुछ दिन बाद आरोपी दुकानदार अच्छा चावल उसके घर देने गया. जब वह वहां पहुंचा तो बच्ची की मां घर पर नहीं थी. बच्ची घर पर अकेली थी. उसने इसका फायदा उठाकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की.
बच्ची ने जब चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी डर कर भाग खड़ा हुआ. मां के घर लौटने पर बच्ची ने सारी बात बतायी. इसके बाद गुस्साये लोगों ने दुकानदार की जमकर पिटाइ की. घटना की जानकारी बागदा थाने को दी गयी. सूचना पाकर बागदा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










