रेलपार इलाके से लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव मिला झाड़ियों के गड‍्ढे में, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए घंटों जाम

Updated at :12 Dec 2017 9:50 AM
विज्ञापन
रेलपार इलाके से लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव मिला झाड़ियों के गड‍्ढे में, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए घंटों जाम

आसनसोल. आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत जहांगीरी मोहल्ला बादल चौक से विगत तीन दिनों से लापता सना परवीन (09) का क्षत-विक्षत शव सोमवार की सुबह आठ बजे शताब्दी पार्क के पीछे रेल लाईन से सटी झाड़ियों से बरामद हुआ. चेहरे तथा शरीर पर गहरे चोट के निशान थे. शव को उसके मामा लाड़ला और उसके साथी […]

विज्ञापन
आसनसोल. आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत जहांगीरी मोहल्ला बादल चौक से विगत तीन दिनों से लापता सना परवीन (09) का क्षत-विक्षत शव सोमवार की सुबह आठ बजे शताब्दी पार्क के पीछे रेल लाईन से सटी झाड़ियों से बरामद हुआ. चेहरे तथा शरीर पर गहरे चोट के निशान थे. शव को उसके मामा लाड़ला और उसके साथी ने गुड्स यार्ड के निकट रख दिया. आरपीएफ अधिकारियों ने जब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो परिजनों तथा निवासियों ने विरोध किया.

उनका आरोप था कि शव की जानकारी आरपीएफ को क्यों नहीं थी? बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर तथा पार्षद नसीम अंसारी की मध्यस्थता के बाद सभी शांत हुए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहां से लौटने के क्रम में मुसद्दी मोहल्ला मोड़ के पास शव रख कर सड़क जाम कर दिया गया. इसके कारण रेलपार को शहर से जोड़नेवाली सभी सड़कें जाम हो गयी.

दो घंटों के बाद मंत्री मलय घटक ने पीड़ित परिवार को मुआवजे में दो लाख रूपये देने तथा परिवार के एक सदस्य को कैजुअल की नौकरी देने का आश्वासन दिया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) जे मर्सी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हत्या के जुड़े साक्ष्य मिले हैं, शीघ्र ही हत्यारों की गिरफ्तारी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. शव को जहांगीरी मुहल्ला कब्रिस्तान में मिट्टी दी गयी. बोरो चेयरमैन श्री सरवर ने घटना के लिए रेलपार इलाके में पुलिस व प्रशासन के लचर और गैर जिम्मेदाराना रवैये को जिम्मेदार ठहराया.

सोमवार की सुबह शव बरामद
थाने में शिकायत के बाद भी परिजन उसकी तलाश में लगे रहे. सोमवार की सुबह उसके मामा लाड़ला और उसका साथी शताब्दी पार्क से सटी रेल लाईन के किनारे तलाश शुरू की. रेल लाइन के किनारे झाड़ियों के बीच गड्ढे के पानी में उन्हें सना का शव दिखा. उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी. कुछ ही देर में निवासियों की भीड़ लगने लगी. गड्ढे से शव निकाल कर गुड्स यार्ड के पास रख दिया गया. मृतका के पिता मोहम्मद फिरोज, नाना मोहम्मद इलियास, बोरो चेयरमैन श्री सरवर, पार्षद श्री अंसारी पहुंचे. आरपीएफ आसनसोल वेस्ट पोस्ट के सेकेंड इंस्पेक्टर दिपंकर दे पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पहल की. आक्रोशित भीड़ ने रोक दिया. उनका कहना था कि हत्या की सूचना आरपीएफ को कैसे नहीं मिली? बोरो चेयरमैन श्री सरवर और पार्षद श्री अंसारी के हस्तक्षेप के बाद भीड़ शांत हुयी तथा शव को पोोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री दे ने कहा कि शव की बरामदगी रेलवे ट्रेक के दक्षिण एक किलोमीटर दूर से हुयी है. वह स्थल आरपीएफ के दायरे में नहीं आता है.
क्या है पूरा मामला
लखीसराय (बिहार) निवासी मोहम्मद फिरोज अपनी पत्नी और बेटी सना के साथ विगत छह माह पहले जहांगीरी मोहल्ला ससुराल आये थे. वे यहां जेसीबी मशीन चलाना सीख रहे थे. मृतका के नाना मोहम्मद इलियाज ने बताया कि बीते शनिवार की संध्या पांच बजे सना घर से निकली. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. परिजनों को लगा कि पास में खेल रही होगी. देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन जहांगीरी मोहल्ला टीओपी में गुमशुदगी की शिकायत कराने पहुंंचे. डयूटी ऑफिसर ने 24 घंटों के नियम का प्रावधान बता वापस भेज दिया. रविवार की संध्या आसनसोल नॉर्थ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola