रिश्ते की नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप

Updated at :11 Dec 2017 9:44 AM
विज्ञापन
रिश्ते की नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप

जलपाईगुड़ी. एक जमाई पर रिश्ते की नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. इसे लेकर जलपाईगुड़ी महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी गई है. आरोप है कि नाबालिग की मां जमाई के साथ उसकी शादी की कोशिश में थी. इस बारे में खबर मिलने पर ग्रीन वैली नामक स्वयंसेवी संगठन ने उसका विवाह […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. एक जमाई पर रिश्ते की नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. इसे लेकर जलपाईगुड़ी महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी गई है. आरोप है कि नाबालिग की मां जमाई के साथ उसकी शादी की कोशिश में थी. इस बारे में खबर मिलने पर ग्रीन वैली नामक स्वयंसेवी संगठन ने उसका विवाह रुकवाया.संस्था के अध्यक्ष प्रशांत सरकार ने कहा कि तालमा इलाके की एक नाबालिग की शादी की जा रही है. इस बारे में खबर पाकर हमलोग उसके घर पहुंचे. हमारी संस्था की महिला कर्मियों बुला हालदार, शिप्रा बागानी, मीरा बर्मन आदि ने जब लड़की से बात की, तो पता चला कि नाबालिग लड़की के जमाई ने कई बार उसके घर में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.

स्कूल में पढ़नेवाली साली को भय दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया. प्रशांत सरकार का आरोप है कि नाबालिग की मां इसी जमाई के साथ ही उसकी शादी कराना चाह रही थी. इस बारे में खबर पाकर ग्रीन वैली ने महिला थाना पहुंचकर जमाई सुकु रंजन सरकार और नाबालिग की मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. जानकारी के मुताबिक सुकु रंजन सरकार सिलीगुड़ी का रहनेवाला है. उसके साथ नाबालिग की फुफेरी बहन की नौ साल पहले शादी हुई थी. कुछ साल पहले उसकी दीदी की मौत हो गई.

इसके बाद से ही जमाई की नजर साली पर थी. इस साल पूजा के बाद से जमाई ने कई बार नाबालिग साली से शारीरिक संबंध बनाया. नाबालिग का आरोप है कि यह बात किसी से नहीं बताने के लिए उसे डराया-धमकाया गया. डर के मारे वह यह बात अपनी मां को भी नहीं बता सकी. इस बीच, मेरे मां जमाई बाबू के साथ मेरी शादी की योजना बनाने लगी. मैं इसके लिए तैयार नहीं थी.

मां मेरे ऊपर बार-बार दबाव बना रही थी. मैंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई खत्म करने के बाद ही शादी करूंगी, लेकिन मां सुनने को तैयार नहीं थी.इधर, नाबालिग की मां ने बताया कि मैं बेटी पर शादी के लिए दबाव नहीं बना रही थी. हमारे घर में बीच-बीच में जमाई का आना-जाना था. इसलिए मोहल्ले के पड़ोसी लोग बेटी की शादी जमाई से कर देने की बात कहते थे. जलपाईगुड़ी महिला थाना की ओसी उपासना गुरुंग ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola