स्वर्ण व्यवसायी से सोने-चांदी से भरा बैग छीना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Dec 2017 11:21 AM
विज्ञापन

दिनहाटा: शुक्रवार रात दिनहाटा के बलरामपुर रोड के जामतला इलाके में एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग छीन लिया गया. व्यवसायी के घर के सामने दो बाइक सवार उनसे बैग छीनकर फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात करीब […]
विज्ञापन
दिनहाटा: शुक्रवार रात दिनहाटा के बलरामपुर रोड के जामतला इलाके में एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग छीन लिया गया. व्यवसायी के घर के सामने दो बाइक सवार उनसे बैग छीनकर फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात करीब दस बजे स्वर्ण व्यवसायी परिमल राय अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. उसी समय दिनहाटा शहर के बलरामपुर रोड जामतला इलाके में दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आये व उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गये. स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि बैग में सोने-चांदी के जेवरों के साथ पांच हजार रुपये नकद थे. छिनताई के दौरान बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की. रात में ही उन्हें दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया. व्यवसायी ने बताया कि मामले की पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई जायेगी.
उल्लेखनीय है कि दिनहाटा के विभिन्न इलाकों से इनदिनों चोरी- छिनताई की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. कुछ दिनों पहले ही एक अन्य स्वर्ण व्यवसायी का बैग छिनताई हुआ था. उस घटना में अभी तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इसी बीच दूसरी घटना के को लेकर इलाके के व्यवसायी असुरक्षित महसुस कर रहे है. पुलिस सूत्रों से बताया गया है कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










