आरोपी शिक्षकों को पुलिस हिरासत

Updated at :03 Dec 2017 11:45 AM
विज्ञापन
आरोपी शिक्षकों को पुलिस हिरासत

कोलकाता: महानगर के रानीकुठी स्थित जीडी बिरला सेंटर फाॅर एडुकेशन स्कूल में चार वर्षीया छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी पीटी शिक्षकों अभिषेक राय (31) और मोहम्मद मफिजुद्दीन (30) को शनिवार अलीपुर अदालत में पेश किया गया. अदालत में आरोपियों को दो दिनों की पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया […]

विज्ञापन

कोलकाता: महानगर के रानीकुठी स्थित जीडी बिरला सेंटर फाॅर एडुकेशन स्कूल में चार वर्षीया छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी पीटी शिक्षकों अभिषेक राय (31) और मोहम्मद मफिजुद्दीन (30) को शनिवार अलीपुर अदालत में पेश किया गया. अदालत में आरोपियों को दो दिनों की पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. आरोपियों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामले दर्ज किये गये हैं.

जांच को लेकर पुलिस गंभीर : बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले की जांच में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है. सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (5) व संयुक्त आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग, डीसी (एसएसडी) रूपेश कुमार समेत पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारी जादवपुर थाना पहुंचे. वहां मामले की केस डायरी समेत अन्य तथ्यों की जानकारी ली.
सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान आशंका व्यक्त की जा रही है कि यौन उत्पीड़न मामले में और आरोपी हो सकते हैं. आरोपियों से कई दफा पुलिस ने पूछताछ की है. उनसे अलग-अलग और एकसाथ भी पूछताछ की गयी. गौरतलब है कि इस घटना की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित राज्य के िशक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी व कई अन्य लोगों ने िनंदा की है.
क्या है घटना :गत गुरुवार की रात नेताजीनगर की रहनेवाली एक महिला ने स्थानीय थाने में उसकी चार वर्षीया बच्ची से यौन उत्पीड़न किये जाने की बात कही. स्थानीय पुलिस की मदद से मामले की शिकायत जादवपुर थाने में दर्ज करायी गयी. आरोप के अनुसार स्कूल में बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया. शुक्रवार की सुबह मामले की खबर फैलते ही स्कूल परिसर के बाहर अभिभावकों का विरोध शुरू हो गया. बच्ची के प्राथमिक बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कूल के दो पीटी शिक्षकों को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola