हावड़ा: घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा लापता

Updated at :26 Nov 2017 11:58 AM
विज्ञापन
हावड़ा: घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा लापता

हावड़ा: कॉलेज जाने के लिए घर से निकली एक छात्रा लापता है. घटना मालीपांचघड़ा थाना अंतर्गत माधवबाबू लेन की है. छात्रा सेठ सूरजमल जालान कॉलेज में प्रथम वर्ष में पढ़ती है. उसके चाचा ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर को कंचन कॉलेज के लिए निकली थी. शाम […]

विज्ञापन
हावड़ा: कॉलेज जाने के लिए घर से निकली एक छात्रा लापता है. घटना मालीपांचघड़ा थाना अंतर्गत माधवबाबू लेन की है. छात्रा सेठ सूरजमल जालान कॉलेज में प्रथम वर्ष में पढ़ती है. उसके चाचा ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है.
जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर को कंचन कॉलेज के लिए निकली थी. शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों को चिंता होनेे लगी. देर रात उसकी खोज-खबर नहीं मिलने के बाद मालीपांचघड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी. कंचन पढ़ाई के लिए अपने चाचा-चाची के यहां रहती है. उसके माता-पिता गांव में रहते हैं.

परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले कंचन के पास किसी ने फोन आया था, जिसके बदा से ही वह परेशान थी. बताया जा रहा है कि कंचन का स्थानीय युवक राहुल के साथ संपर्क था. पुलिस का अनुमान है कि उसके लापता होने में राहुल का हाथ हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola