गृहवधू की अस्वाभाविक मौत, पति गिरफ्तार

कोलकाता: शादी के महज आठ महीने बाद ही महानगर में गृहवधू की अस्वाभाविक मौत हो गयी. घटना बांसद्रोणी थाना इलाके की है. यहां गरिया के शारदा पार्क स्थित एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे से फंदे पर झूलती हालत में अनन्या उर्फ टीना (27) की लाश बरामद की गयी. घटनास्थल से एक […]
कोलकाता: शादी के महज आठ महीने बाद ही महानगर में गृहवधू की अस्वाभाविक मौत हो गयी. घटना बांसद्रोणी थाना इलाके की है. यहां गरिया के शारदा पार्क स्थित एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे से फंदे पर झूलती हालत में अनन्या उर्फ टीना (27) की लाश बरामद की गयी. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर उसपर नौकरी करने के लिए किसी के दबाव बनाने का जिक्र है.
क्या है मामला :गत शुक्रवार की सुबह अनन्या के पति अर्णव ने उसका कमरा अंदर से बंद देखा. दरवाजा तोड़ने के बाद जब वह अंदर घुसा, तो अपनी पत्नी को फंदे पर झूलती हालत में देखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एमआर बांगुड़ अस्पताल में अनन्या के मृत होने की पुष्टि की गयी. अनन्या की इसी वर्ष दो मार्च को गरिया के बोसपाड़ा के निवासी अर्णव से शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों शारदा पार्क स्थित फ्लैट में रहने लगे.
मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि शादी के छह महीने बाद से ही उसकी बेटी को नौकरी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. फोन पर वह अकसर कहती थी कि उसे जल्द नौकरी करनी होगी. मृतका के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अर्णव को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि अक्तूबर महीने में उत्तरपाड़ा इलाके में एक गृहवधू की अस्वाभाविक मौत हुई थी. उस घटना में भी मौत की वजह नौकरी करने के लिए दबाव दिया जाना माना जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










