दोस्त की हत्या कर शव फेंका, गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Nov 2017 8:38 AM
विज्ञापन

कालचीनी: निमती भांगापुल इलाके के एक झोड़ा से मंगलवार को पुलिस ने एक शव बरामद किया था. इस हत्या की छानबीन पर उतरकर पुलिस ने बुधवार को निमति भांगापुल इलाके के निवासी समल नारजीनारी को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उसे अलीपुरद्वार अदालत में पेश किया गया. जानकारी मिली है कि पिछले 17 नवंबर को […]
विज्ञापन
कालचीनी: निमती भांगापुल इलाके के एक झोड़ा से मंगलवार को पुलिस ने एक शव बरामद किया था. इस हत्या की छानबीन पर उतरकर पुलिस ने बुधवार को निमति भांगापुल इलाके के निवासी समल नारजीनारी को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उसे अलीपुरद्वार अदालत में पेश किया गया. जानकारी मिली है कि पिछले 17 नवंबर को असम के डिब्रुगढ़ इलाके का निवासी महेश तिर्की व निमती भांगापुल निवासी समल नारजिनारी तामिलनाडु से एकसाथ लौट रहे थे.
ट्रेन में ही उनदोनों के बीच बातचीत हुई व दोस्ती हो गई. इसके बाद महेश तिर्की अपने घर ना जाकर समल के साथ उसके घर पर रुक गया. घटना के दिन दोनों नशे में धुत थे. इस दौरान महेश ने समल की मां के साथ दुर्व्यवहार किया.
जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हो गया. आरोप है कि इसके बाद समल महेश को बाहर ले गया व उसकी हत्या कर उसे झोड़ा में फेंक दिया. मंगलवार को पुलिस ने महेश के शव को बरामद किया. इसकी छानबीन पर उतरकर पुलिस ने बुधवार को समल को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










