टीटागढ़ में व्यवसायी की हत्या, दो गिरफ्तार

Updated at :13 Nov 2017 10:01 AM
विज्ञापन
टीटागढ़ में व्यवसायी की हत्या, दो गिरफ्तार

कोलकाता. उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में व्यवसायी अमित कुमार शंकर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद राजू व चंदन मंडल (चांद) बताये गये हैं. वहीं घटना का मुख्य आरोपी शरीफुल सरदार अब भी फरार है. कल […]

विज्ञापन

कोलकाता. उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में व्यवसायी अमित कुमार शंकर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद राजू व चंदन मंडल (चांद) बताये गये हैं. वहीं घटना का मुख्य आरोपी शरीफुल सरदार अब भी फरार है. कल सुबह एसपी मुखर्जी रोड से अमित का शव बरामद किया गया. अमित पेशे से बिल्डर था.

पुलिस के अनुसार, अमित का सिर कुचल कर बुरी तरह से हत्या की गयी है. मामले में पुलिस ने विवाह पूर्व अवैध संबंध को इसका कारण बताया है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी शरीफुल गांजा बेचने के आरोप में जेल गया था.

कथित तौर पर जब वह जेल में था, तब उसकी पत्नी और अमित के बीच अवैध संबंध थे. इस कारण शरीफुल ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस शरीफुल को तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola