कांस्टेबल से मारपीट में ऑटो चालक गिरफ्तार

Updated at :11 Nov 2017 8:18 AM
विज्ञापन
कांस्टेबल से मारपीट में ऑटो चालक गिरफ्तार

कोलकाता : कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में लेक थाने की पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक का नाम प्रलय देब रॉय है. उसे गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ देवाशीष दास नामक एक कांस्टेबल ने शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत में देवाशीष […]

विज्ञापन
कोलकाता : कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में लेक थाने की पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक का नाम प्रलय देब रॉय है. उसे गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया है.
उसके खिलाफ देवाशीष दास नामक एक कांस्टेबल ने शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत में देवाशीष ने बताया कि गुरुवार शाम को वह अपने विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के साथ सड़क किनारे जा रहा था. इसी समय एक ऑटो चालक ने उसे धक्का मार दिया. इसका विरोध करने पर कुछ और चालकों ने उसे घेर कर उसके साथ मारपीट की. वहां से अस्पताल जाकर प्राथमिक उपचार के बाद उसने इसकी शिकायत लेक थाने में दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रलय देबरॉय नामक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में उसके साथी ऑटो चालकों की तलाश जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola