करया: ग्राहक ने होटल कर्मचारी को मारा चाकू

कोलकाता: एक होटल में आपसी झगड़े के दौरान एक ग्राहक ने होटल के कर्मचारी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया. घटना करया इलाके के बेकबागान रो में सोमवार देर रात 11 बजे की है. जख्मी होटल कर्मचारी का नाम मोहम्मद शब्बीर उर्फ मोहम्मद सेबा (26) है. इस घटना में उसकी ठुड्डी में चाकू लगने से […]
इस घटना के बाद से करया थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेकबागान रो में सोमवार रात को ग्राहक अब्दुल जफर होटल से रोटी लेने आया. इस दौरान वहां के कर्मचारी ने बिल बनवा कर उन्हें लाने को कहा. इस पर दोनों में विवाद हो गया और अब्दुल जफर ने गुस्से में आकर जेब से धारदार चाकू निकाल कर मोहम्मद शब्बीर पर प्रहार कर दिया.
शब्बीर की ठुड्डी (चिन) में गहरी चोट आयी. तुरंत उसे चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. इधर लोगों से खबर पाकर करया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है. इस घटना को लेकर काफी देर तक वहां लोगों में नाराजगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










