हुगली : आग में झुलसी नवविवाहिता

Updated at :04 Nov 2017 8:32 AM
विज्ञापन
हुगली : आग में झुलसी नवविवाहिता

हुगली : परिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर खुद को आग लगा दी. उसे गंभीर हालत में कोलकाता के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना धनियाखाली थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव की है. विवाहिता का नाम प्रियंका दास (19) है. पुलिस ने मामले में उसकी सास […]

विज्ञापन
हुगली : परिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर खुद को आग लगा दी. उसे गंभीर हालत में कोलकाता के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना धनियाखाली थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव की है. विवाहिता का नाम प्रियंका दास (19) है. पुलिस ने मामले में उसकी सास और पति को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रियंका दास को उसके घर में जलते हुए स्थानीय लोगों ने देखा और दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला.
उसे पहले तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया. वह तारकेश्वर थाना क्षेत्र के कटेरा शिवपुर गांव की रहने वाली है. छह महीने पहले उसकी शादी विकास दास के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उसे शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न देते थे. हालांकि ससुराल वालों ने इन आरोपों को गलत बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola