चोरी गया विस्फोटक बरामद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Nov 2017 10:21 AM
विज्ञापन

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग सदर थाना पुलिस ने 102 जिलेटिन स्टिक बरामद की हैं. दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि तकभर क्षेत्र के भातकभर चाय बगान के जंगल की सड़क के पास जिलेटिन स्टिक छुपाकर रखने की खबर मिली थी. इसी के बाद पुलिस ने मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया. भातकभर तीनधुरे गांव के […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग. दार्जिलिंग सदर थाना पुलिस ने 102 जिलेटिन स्टिक बरामद की हैं. दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि तकभर क्षेत्र के भातकभर चाय बगान के जंगल की सड़क के पास जिलेटिन स्टिक छुपाकर रखने की खबर मिली थी. इसी के बाद पुलिस ने मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया.
भातकभर तीनधुरे गांव के पास के जंगल में 102 जिलेटिन स्टिक बरामद की गयीं. एसपी ने बताया कि गोरखालैंड आंदोलन के दौरान गत जून महीने में पुल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नेची जल विद्युत केंद्र से करीब 325 किलोग्राम जिलेटिन विस्फोटक चोरी हुआ था.
इसमें से अभी तक पुलिस 50 किलोग्राम से अधिक जिलेटिन स्टिक बरामद कर चुकी है. पुलिस का यह भी आरोप है कि चोरी गये इन्हीं विस्फोटकों का इस्तेमाल आंदोलन के दौरान पहाड़ पर कई जगह धमाके करने में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










