पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर डाली पति की हत्या

Updated at :01 Nov 2017 10:21 AM
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर डाली पति की हत्या

बालुरघाट. बालुरघाट के बंशीहारी थाना अंतर्गत इलाहाबाद ग्राम पंचायत के तोल्लाकुड़ी इलाके में सोमवार देर रात एक पत्नी ने अपने पति की शॉवल से मारकर हत्या कर दी. मंगलवार को घर के पास से खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया. बंशीहारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बालुरघाट अस्पताल भेज दिया […]

विज्ञापन
बालुरघाट. बालुरघाट के बंशीहारी थाना अंतर्गत इलाहाबाद ग्राम पंचायत के तोल्लाकुड़ी इलाके में सोमवार देर रात एक पत्नी ने अपने पति की शॉवल से मारकर हत्या कर दी. मंगलवार को घर के पास से खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया. बंशीहारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बालुरघाट अस्पताल भेज दिया है.

आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की छानबीन चल रही है. स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि जमालुद्दीन अहमद व हासना बानो की शादी को 15 साल हो गये थे. उनके दो बेटे भी हैं. आरोप है कि जमालुद्दीन के भाई जावेदुर इस्लाम के साथ हासना बानो का अवैध संबंध था. इससे प्रभावित होकर हासना ने दो साल पहले भी अपने पति को कीटनाशक खिलाकर मारने की कोशिश की थी. उस समय गांव की सालीसी सभा में मामले को सुलझा लिया गया था.

गत सोमवार रात उसने शॉवल से पति के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे घर के पास धान खेत में दबा दिया. हालांकि स्थानीय लोगों ने इसे देख लिया. मामले की खबर बंशीहारी थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने आकर शव को बरामद किया. पुलिस ने घर में जमीन के नीचे दबे शॉवल को निकाला.
इधर, मृतक के पिता जमशेद अली की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हासना बानो को गिरफ्तार कर लिया है. जबकी मृतक का भाई जावेदुर इस्लाम इलाके से फरार है. बंशीहारी थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर शव को बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी हो चुकी है. दूसरा आरोपी इलाके से फरार है. उसकी खोजबीन चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola