हेयर स्ट्रीट : इमारत के तीसरे तल्ले में लगी आग

Updated at :28 Oct 2017 9:29 AM
विज्ञापन
हेयर स्ट्रीट : इमारत के तीसरे तल्ले में लगी आग

दमकल के तीन इंजनों ने दो घंटे में पाया काबू तीसरे तल्ले पर स्थित दफ्तर की एसी में शार्ट सर्किट से आग का अनुमान महत्वपूर्ण कागजात व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट कोलकाता. हेयर स्ट्रीट इलाके में स्थित एक इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग गुरुवार देर रात एक बजे के करीब इमारत […]

विज्ञापन
दमकल के तीन इंजनों ने दो घंटे में पाया काबू
तीसरे तल्ले पर स्थित दफ्तर की एसी में शार्ट सर्किट से आग का अनुमान
महत्वपूर्ण कागजात व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट
कोलकाता. हेयर स्ट्रीट इलाके में स्थित एक इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग गुरुवार देर रात एक बजे के करीब इमारत के तीसरे तल्ले में स्थित एक दफ्तर में लगी थी. घटना की खबर दमकल विभाग को देने पर तीन इंजनों के साथ मौके पर दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये.
खबर पाकर हेयर स्ट्रीट थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची. दफ्तर के अंदर की स्थिति देखकर दमकलकर्मियों ने बताया कि दफ्तर के अंदर एसी मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग सकती है. तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.
इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आसपास के लोगों का कहना है कि दफ्तर में दिन में यह घटना घटी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस आग में दफ्तर के अंदर मौजूद कई महत्वपूर्ण कागजात व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola