चोरी करने से रोका तो गृहिणी से किया दुष्कर्म

Updated at :28 Oct 2017 9:28 AM
विज्ञापन
चोरी करने से रोका तो गृहिणी से किया दुष्कर्म

दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली की घटना छह माह की बेटी के साथ घर पर अकेली थी महिला कोलकाता. दक्षिण 24 परगना में कथित तौर पर चोरी करने का विरोध करने पर एक गृहिणी के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. घटना गुरुवार शाम दक्षिण […]

विज्ञापन
दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली की घटना
छह माह की बेटी के साथ घर पर अकेली थी महिला
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना में कथित तौर पर चोरी करने का विरोध करने पर एक गृहिणी के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
घटना गुरुवार शाम दक्षिण 24 परगना के कुलतली शहर की है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब चोरी के मकसद से बदमाश घर में घुसे तो उस समय महिला अपनी छह माह की बेटी के साथ घर पर अकेली थी. जब महिला ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर हमला किया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला की हालत खराब है. हालांकि, बच्चे को चोट नहीं आयी है. हम आरोपियों की तलाश में हैं. अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola