कोलकाता : विधवा से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

देगंगा में मानसिक रोग से पीड़ित विधवा से दुष्कर्म का मामला कोलकाता : मानसिक रोग से पीड़ित एक विधवा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना देगंगा थाना क्षेत्र स्थित आटीग्राम की है. जानकारी के मुताबिक पति की मृत्यु के बाद पीड़िता भीख मांग कर अपना गुजारा […]
देगंगा में मानसिक रोग से पीड़ित विधवा से दुष्कर्म का मामला
कोलकाता : मानसिक रोग से पीड़ित एक विधवा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना देगंगा थाना क्षेत्र स्थित आटीग्राम की है.
जानकारी के मुताबिक पति की मृत्यु के बाद पीड़िता भीख मांग कर अपना गुजारा करती है. आरोप है कि अहिद मंडल ने उसे बहला-फुलसा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गयी. गर्भपात के लिए अहिद ने उसे दवा खिलायी, जिससे उसके शरीर से अत्यधिक खून बहने लगे. स्थानीय लोगों ने उसे विश्वनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
वहां महिला की स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे बारासात अस्पताल भेज दिया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने देगंगा थाना में अहिद मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. इस आधार पर पुलिस ने अहिद को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










