पश्चिम बंगाल में लगभग 29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आज दस बजे तक 60,33,310 मतदाताओं में से लगभग 29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आज इस राज्य में लोकसभा चुनाव का पहला चरण है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया, ‘‘उत्तर बंगाल में कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुडी और दार्जिलिंग के […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आज दस बजे तक 60,33,310 मतदाताओं में से लगभग 29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आज इस राज्य में लोकसभा चुनाव का पहला चरण है.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया, ‘‘उत्तर बंगाल में कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुडी और दार्जिलिंग के चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के शुरआती तीन घंटों में लगभग 28.79 मतदान दर्ज किया गया.’’ गुप्ता ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शुरु होने से पहले कुछ ईवीएम मशीनों को बदला गया था. चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ. पांच ईवीएम मशीनों के खराब होने की खबर जलपाईगुडी और अलीपुरद्वार से प्राप्त हुई थी.

गुप्ता ने कहा, ‘‘हमें अभी तक आचार संहिता का उल्लंघन, कानून को हाथ में लेने या मतदान केंद्रों पर हिंसा जैसी खबर नही मिली है.’’ संवेदनशील क्षेत्रों में वेबकास्टिंग और लाइव निगरानी की व्यवस्था की गई है. केंद्रीय बलों द्वारा कडी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, उनकी संख्या 2011 विधानसभा चुनाव से दोगुना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola