प्रेमिका से बदला: रिश्ता तोड़ने पर सिरफिरे प्रेमी की करतूत, फेसबुक पर डाल दी अश्लील तस्वीरें-वीडियो
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Oct 2017 9:50 AM
विज्ञापन

कोलकाता: रिश्ता तोड़ने की बात कहने पर एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें व वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया. यही नहीं, उसे बदनाम करने व परिवार से उसे अलग करने के लिए उसके रिश्तेदारों के व्हाट्सएैप नंबर पर भी उन फोटो व वीडियो को भेज दिया. पीड़िता को इसका पता चलने […]
विज्ञापन
कोलकाता: रिश्ता तोड़ने की बात कहने पर एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें व वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया. यही नहीं, उसे बदनाम करने व परिवार से उसे अलग करने के लिए उसके रिश्तेदारों के व्हाट्सएैप नंबर पर भी उन फोटो व वीडियो को भेज दिया.
पीड़िता को इसका पता चलने पर उसने इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी प्रेमी कृपा साहू (40) को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर के राजपुर से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चार मोबाइल, तीन सिमकार्ड और दो माइक्रोचिप जब्त किये गये हैं. अदालत में पेश करने पर उसे आठ नवंबर तक जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है.
क्या है मामला : पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत में गरफा के पूर्वांचल रोड स्थित कालीतल्ला की रहनेवाली 35 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह गरफा में एक स्कूल की शिक्षिका है. कुछ महीने पहले वह अपने एक रिश्तेदार के ड्राइवर की मदद से कार चलाना सीखी थी.
कार सीखने के दौरान दोनों आपस में प्यार करने लगे थे. कई बार दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाये थे. इस दौरान अंतरंग पलों की तस्वीर उसकी जानकारी के बिना उसके प्रेमी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली थी. हाल ही में उसका विवाह किसी अन्य व्यक्ति से हो गया. इसके बाद उसने कृपा साहू नामक अपने प्रेमी से सभी पुराने रिश्ते तोड़ने को कहा.
इसपर वह भड़क गया और अंतरंग पलों की सभी अश्लील तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर दिया. उससे ससुराल के कई सदस्यों के व्हाट्सएैप नंबर पर वह अश्लील वीडियो भी भेज दिये. पुराने रिश्ते के सभी के सामने आने के कारण वह अपने परिवार में बदनाम होने लगी. इसके बाद उसने इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










