वृद्धा से मंगलसूत्र छीन दो टुकड़ों में बेचा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Oct 2017 9:49 AM
विज्ञापन

कोलकाता: गिरीश पार्क इलाके के विवेकानंद रोड में स्थित एक मंदिर के पास से एक वृद्धा के गले से दो भरी सोने की चेन छिनताई करने के आरोप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों के नाम मोहम्मद सैफ उर्फ टोलू (20), मोहम्मद अरबाज उर्फ इला (19), पागल नाथ बसाक (65) और […]
विज्ञापन
कोलकाता: गिरीश पार्क इलाके के विवेकानंद रोड में स्थित एक मंदिर के पास से एक वृद्धा के गले से दो भरी सोने की चेन छिनताई करने के आरोप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों के नाम मोहम्मद सैफ उर्फ टोलू (20), मोहम्मद अरबाज उर्फ इला (19), पागल नाथ बसाक (65) और विश्वनाथ बसाक (68) हैं. बुधवार को सभी को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर सभी को 30 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के सामने खड़ी हर्षदा गठानी (64) नामक एक महिला के गले से बाइक पर सवार तीन बदमाश मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले थे. घटना के बाद हर्षदा ने इसकी शिकायत गिरीश पार्क थाने में दर्ज करायी थी.
इसके बाद लालबाजार के छिनताइ विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू की और मोहम्मद अरबाज व मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार किया. दोनों ने बताया कि मंगलसूत्र छीनने के बाद उसके दो टुकड़े कर दोनों अलग टुकड़ों को अलग लोगों को बेचा गया है. इसके बाद पागल नाथ व विश्वनाथ नामक दो खरीदारों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल तीसरे छिनताइबाज की पुलिस को तलाश है. जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










