सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Oct 2017 9:48 AM
विज्ञापन

कोलकाता. सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. घटना जयनगर थाना स्थित शाहजहांपुर के दक्षिण विजयनगर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी उसी इलाके की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग वहां पहुंच […]
विज्ञापन
कोलकाता. सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. घटना जयनगर थाना स्थित शाहजहांपुर के दक्षिण विजयनगर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी उसी इलाके की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग वहां पहुंच गये और युवक की पिटाई कर दी.
घटना की जानकारी लगते ही जयनगर थाने की पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. घटना के वक्त बच्ची के मां-बाप किसी काम से बाहर गये थे और बच्ची घर पर अकेली थी.
इसका फायदा उठाते हुए आरोपी अनूप नाईया नामक व्यक्ति घर में घुस बच्ची के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया. जयनगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं दूसरी तरफ बच्ची की मेडिकल जांच की गयी है. आरोपी को बारुईपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










