जीत का दावा सुप्रियो, इंद्राणी का

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल संसदीय क्षेत्र के लिए पांच प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन पत्र आसनसोल : आसनसोल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, झारखंड दिशम पार्टी व बहुजन मुक्ति पार्टी के पांच उम्मीदवारों ने बुधवार को अतिरिक्त जिलाशासक सह रिटर्निग ऑफिसर अमित दत्ता के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान पुलिस ने […]

विज्ञापन

आसनसोल संसदीय क्षेत्र के लिए पांच प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन पत्र

आसनसोल : आसनसोल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, झारखंड दिशम पार्टी व बहुजन मुक्ति पार्टी के पांच उम्मीदवारों ने बुधवार को अतिरिक्त जिलाशासक सह रिटर्निग ऑफिसर अमित दत्ता के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान पुलिस ने कड़ी-सुरक्षा व्यवस्था की थी. भाजपा व कांग्रेस प्रार्थी के समर्थन में आयी रैली व समर्थकों का काफिला एसडीओ कार्यालय समीप दीवानी कोर्ट के पास तक गया. जहां पुलिस की कड़ी-सुरक्षा ने रोक दिया और केवल प्रत्सावकों को ही साथ में जाने की अनुमति दी.

बाबुल का नामांकन

भाजपा प्रत्याशी श्री सुप्रियो के समर्थन में आयोजित रैली बीएनआर से दीवानी कोर्ट तक पहुंची. रैली में उनके साथ उनके पिता सुनील चंद्र बराल, आसनसोल जिलाध्यक्ष निर्मल कर्मकार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, पूर्व सचिव सभापति सिंह, राम अधिकारी, तापस राय, मिठू घांटी, शंकर चौधरी, राम इकबाल सिंह, दीपक मधुकर आदि थे. अपने प्रस्तावकों के साथ श्री सुप्रियो एडीएम सह रिटर्निग ऑफिसर कार्यालय पहुंचे. उन्होंने अपना नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया. उनके प्रस्तावक के रूप में निर्मल कर्मकार, सुब्रत उर्फ मिठू घांटी, राम इकबाल सिंह, सुनील चंद्र बराल थे.

34 वर्ष का प्रशिक्षण दो वर्ष में

नामांकन पत्र दाखिल कर लौटने के दौरान श्री सुप्रियो ने कहा कि वामफ्रंट शासन के दौरान राज्य में 34 वर्षो तक अशांति रही और पूरे राज्य में वाम कर्मियों का आतंक रहा. लेकिन तृणमूल ने पूरा प्रशिक्षण अपने कर्मियों को मात्र दो वर्ष दे दिया आतंक फैलाने का. अगर यही प्रशिक्षण समाज सेवा और जनता की सेवा के लिए दिया जाता तो शायद राज्य के साथ राज्यवासियों को इसका लाभ मिलता. उन्होंने कहा कि शराब पीकर प्रचार की शिकायत में क्लीन चिट मिलने पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर दिया गया. जो पूरी तरह झूठा हैं. उन्होंने कहा कि जिस दल की मुखिया सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव आयोग, हाई कोर्ट आदि की कोई परवाह नहीं, तो ऐसे दल के अन्य नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती हैं?

इंद्राणी का नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी इंद्राणी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया. इससे पूर्व पार्टी समर्थकों ने बीएनआर मोड़ से रैली निकाली. लेकिन पुलिस ने बीएनआर से कोर्ट मोड़ के बजाय बीएनआर से भगत सिंह मोड़, पुलिस लाइन होते हुए दीवानी कोर्ट तक का रुट तय किया. उक्त मार्ग पर पहले से भाजपा की रैली होने के कारण कांग्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया हैं.

दीवानी कोर्ट के पास ही पुलिस ने कांग्रेस रैली में शामिल समर्थकों को रोक दिया. रैली में पूर्व जिलाध्यक्ष सुदैव राय, गोपाल मंडल, जिलाध्यक्ष सुरजीत मुखर्जी, इंटक नेता हरजीत सिंह, प्रेम सिंह, चंडी चटर्जी, चंडी बनर्जी, सपन सरकार, आकाश मुखर्जी, श्रीलता बनर्जी, शाहिना परवीन, शाहिद परवेज, शशि दूबे, शिवप्रसाद बर्मन, शंभू गुप्ता, राजेश्वर शर्मा, प्रसेनजीत पुईटंडी, प्रवीण मंडल, परवेज खान, संदीप मुखर्जी, शाह आलम खान, सुभाष राय, विंसेट विलर, एसएम आजाद, एसएम मुस्तफा आदि मौजूद थे. अपने प्रस्तावकों के साथ इंद्राणी एडीएम सह रिटर्निग ऑफिसर कार्यालय पहुंची. उन्होंने दो चार सेट में नामांकन दाखिल किया. इंद्राणी के प्रस्तावक के रूप में हरजीत सिंह, आकाश मुखर्जी, चंडी बनर्जी व सपन सरकार थे. इंद्राणी ने नामांकन के साथ 10 पेज का हल्फनामा भी दाखिल किया.

जनता पर है भरोसा

इंद्राणी ने कहा कि पहली बार वे संसदीय चुनाव में प्रत्याशी है और शहर की जनता पर उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता सही उम्मीदवार को चुनकर संसद में भेजेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, युवा कांग्रेस ने उनपर भरोसा किया और वे उसपर खड़ी उतर कर दिखायेगी. जनता परिवर्तन की सरकार, 34 वर्ष की वाम सरकार से तंग आ चुकी है और सभी का चेहरा जनता के सामने हैं. कांग्रेस ही जनता के सामने बेहतर है और जनता कांग्रेस को अपना मत देकर विजयी बनायेगी.

झादीपी प्रार्थी का नामांकन

झारखंड दिशम पार्टी (झादिपा) के बुड़ो मुमरू ने नामांकन पत्र दाखिल किया. आउसग्राम थाना क्षेत्र के आमराड़गढ़ निवासी श्री मुमरू ने कहा कि उनकी पार्टी ने उनपर भरोसा किया और जनता की समस्याओं का समाधान करने समेत आसनसोल संसदीय क्षेत्र का विकास करने का मौका दिया हैं. उन्हें पता है कि जनता कांग्रेस, तृणमूल व माकपा से तंग आ गयी है और उनके झूठे वायदों से जनता को आज तक कुछ नहीं मिला हैं. श्री मुमरू के प्रस्तावकों में सोमाई हेंब्रम, सपन टुडू, वैद्यनाथ हेंब्रम, लखीराम मांडी, सुनील मुमरू थे.

बीएसपी प्रार्थी का नामांकन

बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) के जरासिंह सिन्हा ने नामांकन पत्र दाखिल किया. श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में हर ओर अशांति फैली हुई है और कोई भी पार्टी जनता हित में नहीं सोच रही. ऐसे में जनता के पास बेहतर विकल्प के रूप में बीएसपी प्रार्थी के रूप में वे हैं. जनता से अपील है कि सही उम्मीदवार को चुनकर संसद भेजे, ताकि आसनसोल संसदीय क्षेत्र का विकास हो. श्री सिन्हा के प्रस्तावक के रूप में मनोरंजन सिन्हा, चित्तरंजन सिन्हा आदि थे.

बीएमपी प्रार्थी का नामांकन

बहुजन मुक्ति पार्टी के अतूल चंद्र बाउरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके प्रस्तावक के रूप में साधन चंद्र रूईदास, उत्पल बाउरी, पुनित कुमार राम व शक्तिपदो रूईदास थे. पांडेश्वर निवासी व प्राइमरी स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक श्री बाउरी ने बताया कि वे शहर के विकास करने के उद्देश्य से चुनाव में उतरे है और उन्हें भरोसा है कि जनता सही उम्मीदवार को चुनकर संसद भेजेगी.

जनता की समस्या सर चढ़ कर बोल रही है, लेकिन उसका समाधान करने का प्रयास कोई नहीं कर रहा. पार्टी के जिला प्रभारी पुनित कुमार रमा ने बताया कि पश्चिम बंगाल की 33 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार दिये है और बर्दवान जिले की आसनसोल व दुर्गापुर में दो उम्मीदवार उतारे हैं.

पुलिस की थी चुस्त व्यवस्था

एडीसीपी (सेंट्रल) विश्वजीत घोष, एसीपी (सेंट्रल) शौभनिक मुखर्जी, आसनसोल दक्षिण थाना थानेदार संजय चक्रवर्ती, हीरापुर थानेदार अभिजीत चटर्जी, आसनसोल दक्षिण थाना पीपी प्रभारी सौमेन बनर्जी, हीरापुर ट्रैफिक गार्ड प्रभारी जीसी मित्र आदि के नेतृत्व में भारी सुरक्षा-व्यवस्था की गयी थी. महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती बड़ी संख्या में की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola