ममता ने कहा, मोदी का पीएम बनना फैंटेसी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना एक कल्पना है. उन्होंने अपने राज्य की गुजरात के साथ किसी भी तरह की तुलना को एक धनी, सुख सुविधाओं में पले बढ़े और एक कुपोषित, उपेक्षित बच्चे के बीच की तुलना कह कर खारिज कर दिया. तृणमूल […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना एक कल्पना है. उन्होंने अपने राज्य की गुजरात के साथ किसी भी तरह की तुलना को एक धनी, सुख सुविधाओं में पले बढ़े और एक कुपोषित, उपेक्षित बच्चे के बीच की तुलना कह कर खारिज कर दिया.
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि चुनावों के बाद संघीय मोर्चा सरकार का गठन होगा. मोदी के प्रधानमंत्री बनने की स्थिति में आर्थिक नतीजे की बेहतरी के बारे में पूछे जाने पर एक साक्षात्कार में ममता ने कहा, उनका (मोदी) प्रधानमंत्री होना एक कल्पना (फैंटेसी) है. इसलिए, मुझे इस तरह के कल्पित सवालों का जवाब देने की जरुरत नहीं है.
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ह्यह्यसंघीय मोर्चा भविष्य है. चुनावों के बाद संघीय मोर्चा सरकार का गठन होगा. उन्होंने कहा, बंगाल को भीख का कटोरा लेकर जाने की जरुरत नहीं है. हम पर जो बकाया है हम केवल उसके बारे में ही कह रहे हैं. कर्ज माफी की मांग नयी नहीं है. 2011 के चुनावों के पहले भी प्रधानमंत्री ने तीन दशकों में वाम शासन के दौरान बंगाल पर लदे कर्ज को पुनर्गठित करने का वादा किया था. मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने और वित्त मंत्री ने कई बैठकें की लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया. उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










