सिंथी : दुकान से 50 हजार की चेन ले भागीं दो महिलाएं
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Oct 2017 8:34 AM
विज्ञापन

सिंथी थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कोलकाता : खरीदारी के लिए कीमती सोने की चेन देखने के बहाने एक ज्वेलरी शॉप से दो महिलाएं सोने की कीमती चेन लेकर फरार हो गयीं. घटना उत्तर कोलकाता के सिंथी इलाके की है. दुकान के मालिक स्वपन सासमंडल (41) ने इसकी शिकायत सिंथी थाने में […]
विज्ञापन
सिंथी थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज
कोलकाता : खरीदारी के लिए कीमती सोने की चेन देखने के बहाने एक ज्वेलरी शॉप से दो महिलाएं सोने की कीमती चेन लेकर फरार हो गयीं. घटना उत्तर कोलकाता के सिंथी इलाके की है.
दुकान के मालिक स्वपन सासमंडल (41) ने इसकी शिकायत सिंथी थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने बताया कि तकरीबन 40 से 42 वर्ष की दो महिलाएं सोने की चेन देखने उनकी दुकान में आयीं. देखते ही देखते दोनों महिलाओं ने मिलकर कारगुजारी कर 16.140 ग्राम वजन की कीमती चेन गायब कर वहां से निकल गयीं. चेन की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा है.
इसका पता चलने पर दोनों को काफी ढूंढ़ा गया, लेकिन वे नहीं मिलीं. इसके बाद इसकी शिकायत सिंथी थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










