व्यवसायी पर हमला कर चार लाख लूटे
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Oct 2017 8:22 AM
विज्ञापन

मालदा. दुकान बंद कर घर लौटते समय एक व्यवसायी और उसके तीन कर्मचारियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया. आरोप है कि घायल व्यवसायी से चार लाख रुपये लूट लिये गये. कंप्यूटर और मोबाइल के व्यवसायी का मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. बाकी तीन कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे […]
विज्ञापन
मालदा. दुकान बंद कर घर लौटते समय एक व्यवसायी और उसके तीन कर्मचारियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया. आरोप है कि घायल व्यवसायी से चार लाख रुपये लूट लिये गये. कंप्यूटर और मोबाइल के व्यवसायी का मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. बाकी तीन कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. सोमवार रात करीब 11 बजे यह घटना मालदा शहर के बीबीग्राम इलाके में घटी. चलती सड़क पर हमले और लूटपाट की घटना की खबर पाकर इंगलिश बाजार थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. लेकिन अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल व्यवसायी का नाम शाहनवाज चौधरी (40) है. बीबीग्राम इलाके में सड़क के किनारे ही उनकी कंप्यूटर और मोबाइल की काफी बड़ी दुकान है. वह मालदा शहर के जाने-माने व्यवसायी हैं. रात में दुकान बंद कर घर लौटते समय तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाश पहुंचे और उन पर हमला कर दिया. व्यवसायी से पैसों से भरा बैग भी छीन लिया गया. दुकान के अन्य कर्मचारियों ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्हें लोहे की रॉड से मारा गया. इस हमले में व्यवसायी का सिर फट गया.
शाहनवाज चौधरी ने बताया कि उनकी दुकान के कर्मचारी सनातन राय, जय गोस्वामी और आजाद शेख भी बदमाशों के हमले में घायल हुए हैं. बदमाश अपने चेहरे को कपड़े से ढके हुए थे. इसलिए किसी को पहचाना नहीं जा सका. इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है. अनुमान है कि बदमाश आसपास के इलाके के हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










