दुकान में सात लाख की क्षति

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : स्थानीय हॉटन रोड स्थित मिनी एसी मार्केट में शनिवार की रात इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लग गयी. आसनसोल अग्निशमन स्टेशन के दो इंजनों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. सात लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका है. इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान मालिक तरुण मुखर्जी ने बताया […]

विज्ञापन

आसनसोल : स्थानीय हॉटन रोड स्थित मिनी एसी मार्केट में शनिवार की रात इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लग गयी. आसनसोल अग्निशमन स्टेशन के दो इंजनों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. सात लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका है.

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान मालिक तरुण मुखर्जी ने बताया कि बांग्ला नववर्ष को लेकर दुकान की साफ-सफाई की जा रही थी. शनिवार की रात 10:45 बजे वे दुकान बंद कर डीपो पाड़ा स्थित पलास बगान अपने घर लौट गये. स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों द्वारा उन्हें जानकारी मिली कि उनके दुकान में आग लग गयी है. इसकी सूचना आसनसोल अगिAशमन स्टेशन को दी गयी. स्टेशन प्रभारी सलीम जावेद खान व अन्य दमकल कर्मियों व दो इंजन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाया गया.

श्री मुखर्जी ने बताया कि उक्त दुकान में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद के सेल्स व सर्विस दोनों की व्यवस्था है. टीवी, वीडियो गेम, पंखा, कलकुलेटर, इमरजेंसी लाइट समेत करीब सात लाख के सामान जल कर खाक हो गया. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. माना जा रहा है कि सफाई के दौरान कोई तार लूज रह गया होगा और इसके कारण शॉट सर्किट से आग लगी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola