कोलकाता : एटीएम से रुपये उड़ानेवाले गिरफ्तार

Updated at :07 Oct 2017 10:04 AM
विज्ञापन
कोलकाता : एटीएम से रुपये उड़ानेवाले गिरफ्तार

हरियाणा समेत कई राज्यों में एटीएम लूट को दे चुके हैं अंजाम बंगाल में घटी एटीएम लूट की घटना में शामिल होने का संदेह कोलकाता/कल्याणी : राज्य पुलिस की सीआइडी की टीम ने विभिन्न राज्यों में एटीएम लूटने के आरोप में शामिल तीन आरोपियों को चाकदह पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया. आरोपियों के नाम […]

विज्ञापन
हरियाणा समेत कई राज्यों में एटीएम लूट को दे चुके हैं अंजाम
बंगाल में घटी एटीएम लूट की घटना में शामिल होने का संदेह
कोलकाता/कल्याणी : राज्य पुलिस की सीआइडी की टीम ने विभिन्न राज्यों में एटीएम लूटने के आरोप में शामिल तीन आरोपियों को चाकदह पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया. आरोपियों के नाम बलजीत सिंह (33), रोहतास (55) व अमरित कुमार (27) हैं. सभी हरियाणा में विभिन्न इलाकों के रहनेवाले हैं. उनके पास से डेढ़ लाख रुपये नकदी, तकरीबन 50 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड व हरियाणा के नंबर की एक कार जब्त की है.
सीआइडी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें खबर मिली थी कि हरियाणा समेत एकाधिक राज्यों में एटीएम लूट की घटना में शामिल हरियाणा गैंग के तीन सदस्य बंगाल में घुसे हैं. इसके बाद इस गैंग की पुलिस तलाश कर रही थी. सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था. यह गैंग भागलपुर से मालदा होते हुए मुर्शीदाबाद के बाद चाकदह में आकर ठहरा था. इस जानकारी के बाद सीआइडी की टीम ने चाकदह पुलिस की मदद से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.
सीआइडी अधिकारियों को संदेह है कि यह गैंग जिस तरीके से एटीएम में घुस कर एटीएम में कारगुजारी कर रुपये निकालते थे, ठीक इसी तरीके से उत्तर 24 परगना व बैरकपुर में कई एटीएम में गत वर्ष चोरी हुई थी. इसके कारण उन मामलों में भी उन्हीं का हाथ हो सकता है. लिहाजा सभी से पूछताछ हो रही है.
अधिकारियों का कहना है कि तीनों गिरफ्तार आरोपी हरियाणा पुलिस के वांटेड सूची में शामिल हैं. इसके कारण उनकी गिरफ्तारी की सूचना हरियाणा पुलिस को भी दे दी गयी है. उन्हें उम्मीद है कि पूछताछ में राज्य में एटीएम लूट से जुड़े होने का आरोप तीनों स्वीकार करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola