दो फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों उड़ाये

Updated at :06 Oct 2017 10:33 AM
विज्ञापन
दो फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों उड़ाये

हावड़ा: गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत 31 जीटी रोड स्थित दो फ्लैटों का ताला तोड़कर अपराधियों ने नकदी एवं लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिये. गुरुवार को पीड़ित परिवार ने थाना में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के अाधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे […]

विज्ञापन

हावड़ा: गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत 31 जीटी रोड स्थित दो फ्लैटों का ताला तोड़कर अपराधियों ने नकदी एवं लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिये. गुरुवार को पीड़ित परिवार ने थाना में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के अाधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर ओमप्रकाश सिंह का फ्लैट है. 29 सितंबर को पूरा परिवार आजमगढ़ गया था. इसका फायदा उठा अपराधियों ने चोरी की. गुरुवार सुबह आजमगढ़ से वापस लौटने पर चोरी की जानकारी मिली. गृहस्वामी ने बताया कि अपराधी आलमारी का लॉकर तोड़कर 75 हजार नगदी एवं सोना के गहने ले भागे हैं. इसी अपार्टमेंट में तीसरे तल्ले पर रहनेवाले सौरव जैन के घर भी चोरी हुई है. सौरव ने बताया कि गत सोमवार को परिवार के सभी सदस्य के साथ वह कोडरमा गया था.

गुरुवार सुबह पड़ोसी ने खबर दी कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. शाम को घर पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला. घर से एक लाख से अधिक नकद, सोना और चांदी के गहने गायब हैं. साथ ही अपराधियों ने टेलीविजन भी तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola