सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास, जमीन दखल को लेकर मां-बेटी से भू-माफियाओं ने की मारपीट

Updated at :06 Oct 2017 10:31 AM
विज्ञापन
सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास, जमीन दखल को लेकर मां-बेटी से भू-माफियाओं ने की मारपीट

मालदा: एक डिसमिल जमीन दखल करने को लेकर भू-माफिया ने मां व बेटी के साथ न केवल बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उन्हें सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. मां-बेटी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गये, जिसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए. हमले में जख्मी […]

विज्ञापन

मालदा: एक डिसमिल जमीन दखल करने को लेकर भू-माफिया ने मां व बेटी के साथ न केवल बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उन्हें सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. मां-बेटी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गये, जिसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए. हमले में जख्मी मां व बेटी को मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है. गुरुवार की सुबह यह घटना हरिश्चंद्रपुर थानांतर्गत तुलसीहाट्टा गांव में घटी है.

स्थानीय सूत्र के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 38 साल है. उनकी बेटी एक हाई स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है. इस हमले के सिलसिले में महिला के पति मंसूर शेख पड़ोसी राजू शेख और उसके दलबल के खिलाफ हरिश्चंद्रपुर थाने में दर्ज कराई है. प??????ीड़िता के पति मंसूर शेख द्वारा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार तुलसीहाट्टा गांव में सड़क के किनारे ही उनका घर है. घर के बगल में ही उनकी एक डिसमिल खाली जमीन है. इसी जमीन पर काफी दिनों से राजू शेख और उसके दोस्तों की नजर लगी हुई थी.

वे लोग इस परिवार पर जमीन देने के लिये दबाव बना रहे थे. लेकिन इस परिवार ने जमीन देने से साफ मना कर दिया था. घटना के रोज सुबह ही आरोपी अपने दलबल के साथ खाली जमीन पर चटाई से घेरकर उसपर दखल करने की योजना बना रहे थे, जिस पर महिला और उनकी बेटी ने आपत्ति की. उसके बाद ही राजू शेख और उसके साथियों ने लाठी सोटा के साथ मां व बेटी को मारा पीटा.

उसके बाद उन्होंने उन्हें पास की सुनसान जगह लेजाकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया. उस समय मंसूर शेख अपने घर में नहीं थे. जानकारी मिलने पर वे दौड़े-दौड़े आये. इस संबंध में चांचल के एसडीपीओ सजलकांति विश्वास ने बताया कि जमीन दखल को लेकर मां व बेटी पर हमले की शिकायत मिली है. हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन करते हुए हमलावरों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola