दफ्तर की आलमारी से 27 किलो चांदी ले भागा कर्मचारी

कोलकाता. पोस्ता इलाके में एक दफ्तर की आलमारी से एक कर्मचारी 27 किलो चांदी लेकर फरार हो गया. घटना बड़ाबाजार के पोस्ता इलाके के नलिनी सेठ रोड की है. फरार कर्मचारी का नाम मोहन विश्वास (30) है. दफ्तर के मालिक पलाश चंद्र गोल्दार (31) ने इसकी शिकायत पोस्ता थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में […]
दफ्तर के मालिक पलाश चंद्र गोल्दार (31) ने इसकी शिकायत पोस्ता थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने बताया कि नलिनी सेठ रोड में एक इमारत के तीसरे तल्ले में उनका दफ्तर है. वहां मोहन विश्वास नामक कर्मचारी काम करता है.
दुर्गा पूजा के बाद जब दफ्तर खुला, तो देखा गया कि आलमारी से 27 किलो चांदी गायब है. इसके बाद से मोहन भी गायब है. इसकी जांच में पता चला कि अपने एक साथी के साथ मिलकर मोहन ने ही उसकी आलमारी से चांदी गायब किये हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार कर्मचारी की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










