वजन घटाने में गयी बांग्लादेशी की जान

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: जरूरत से ज्यादा वजन घटाने में एक बांग्लादेशी नागरिक की जान चली गयी. व्यक्ति की शिनाख्त सफुद्दीन महमूद (56) के रूप में हुई है. वह बांग्लादेश के नारायनगंज सदर थानाक्षेत्र के एसी धर रोड का रहने वाला था. वहां वह प्रमोटरी के धंधे से जुड़ा हुआ था. लिपोसुक्शन थेरेपी के जरिये वह वजन घटाने […]

विज्ञापन

कोलकाता: जरूरत से ज्यादा वजन घटाने में एक बांग्लादेशी नागरिक की जान चली गयी. व्यक्ति की शिनाख्त सफुद्दीन महमूद (56) के रूप में हुई है. वह बांग्लादेश के नारायनगंज सदर थानाक्षेत्र के एसी धर रोड का रहने वाला था. वहां वह प्रमोटरी के धंधे से जुड़ा हुआ था. लिपोसुक्शन थेरेपी के जरिये वह वजन घटाने के लिए चार दिन पहले बांग्लादेश से अपने दो दोस्तों के साथ कोलकाता आया था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महानगर आने के बाद पार्क स्ट्रीट इलाके के एक होटल में वह आकर रुका था. बेकबागान के पास के एक गैर सरकारी अस्पताल में उसने इस थेरैपी के जरिये अपना 22 किलो वजन भी घटाया था. लेकिन होटल में उसकी लगातार तबीयत बिगड़ती गयी और अंत में देर रात उसने दम तोड़ दिया. होटल के कमरे में उसका शव पाया गया. इसकी जानकारी पार्क स्ट्रीट थाने को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना की सूचना बांग्लादेशी वाणिज्य दूतावास को दे दी गयी है. जिसके बाद मृतक के घरवालों तक उसके मौत की बात पहुंचायी गयी.

मामले की जानकारी के बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही की बात को खारिज किया गया है. डाक्टरों का कहना है कि सफल ऑपरेशन के बाद बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ वह होटल लौट आया था. लिहाजा इसके लिए अस्पताल को दोषी ठहराना उचित नहीं है. मामले पर डीसी (साउथ) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि मृतक के घरवालों की तरफ से कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं करायी गयी है. शिकायत होने पर मामले की जांच होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola