रुपयों के लेन-देन में तृणमूल नेता की हत्या

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2017 8:55 AM

विज्ञापन

मालदा : कांग्रेस आश्रित बदमाशों पर एक तृणमूल नेता की हत्या का आरोप लगा है. मंगलवार दोपहर को यह घटना कालियाचक के मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने बताया कि मृत तृणमूल नेता का नाम हेंसार अली (40) है. वह मोथाबाड़ी बाजारपाड़ा इलाके का निवासी था. इस घटना में मृतक के परिवार ने स्थानीय […]

विज्ञापन

मालदा : कांग्रेस आश्रित बदमाशों पर एक तृणमूल नेता की हत्या का आरोप लगा है. मंगलवार दोपहर को यह घटना कालियाचक के मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने बताया कि मृत तृणमूल नेता का नाम हेंसार अली (40) है. वह मोथाबाड़ी बाजारपाड़ा इलाके का निवासी था. इस घटना में मृतक के परिवार ने स्थानीय कांग्रेस नेता सिराज शेख समेत उसके साथियों के विरुद्ध मोथाबाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मोथाबाड़ी तृणमूल कांग्रेस के अंचल कमेटी के सदस्य थे हेंसार अली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता सिराज शेख से तृणमूल नेता हेंसार अली ने डेढ़ बीघा जमीन खरीदी. इस जमीन की बिक्री का डेढ़ लाख रुपये हेंसार के पास बकाया था. यह रुपये देने को लेकर सिराज शेख के साथ हेंसार अली के बीच झगड़ा शुरू हुआ. मंगलवार दोपहर को हेंसर अली डेढ़ लाख रुपये मांगने पर इस कांग्रेस नेता ने हेंसार अली को निशाना बनाते हुए ईंट से मारना शुरू कर दिया. इसे लेकर तनाव फैल गया.

इधर, हेंसार अली के परिवार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि सिराज शेख व उसके दलबल ने जमीन की राशि देने के बजाय हमला कर दिया. खुलेआम सड़क पर हेंसार के सिर पर ईंट मारकर उनकी हत्या कर दी गई. अन्य ग्रामीण जब इन्हें रोकने गये तो बदमाश ईंट, पत्थर फेंकते हुए फरार हो गये. बाद में पूरी घटना पुलिस को बतायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola